Skip to product information
1 of 1

Archimedes

Archimedes

by Gunakar Muley

No reviews
Regular price Rs 95.00
Regular price Rs 95.00 Sale price Rs 95.00
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.
Binding

Language: Hindi

Number Of Pages: 92

Binding: Hardcover

यदि संसार के 10 महान वैज्ञानिकों की सूची बनानी पड़े, तो उसमें आर्किमीदीज का नाम अवश्य रखना होगा। आर्किमीदीज एक महान गणितज्ञ ही नहीं, उच्च कोटि के भौतिकवेत्ता और यंत्रविद् भी थे। रोमन सेना के हमले से अपने सिराक्यूज नगर (सिसिली द्वीप, भूमध्यसागर) की रक्षा के लिए उन्होंने कई युद्ध-यंत्रों का आविष्कार किया था। आर्किमीदीज ‘द्रव-स्थिति-विज्ञान’ के संस्थापक माने जाते हैं। सुनार द्वारा सोने के मुकुट में मिलाई गई चांदी का अध्ययन करके उन्होंने द्रव-स्थिति-विज्ञान के बुनियादी नियम खोज निकाले थे। उन्होंने उत्तोलक और घिरनियों के बारे में भी कई नियम खोज निकाले। पानी को नीचे से ऊपर उठाने के लिए आर्किमीदीज ने जिस यंत्र का आविष्कार किया था वह ‘आर्किमीदीज का स्क्रू’ कहलाता है और आज भी मिस्र में उसका प्रयोग होता है। आर्किमीदीज के नाम से प्रसिद्ध वक्र (आर्किमीदीज का सर्पिल) का उपयोग आजकल रेडारों के निर्माण में होता है। उन्होंने न्यूटन से सदियों पहले कलन-गणित की भी नींव रख दी थी। आर्किमीदीज ‘बहुत बड़ी संख्या’ और ‘अनंत’ के अंतर को भलीभांति समझ गए थे। ऐसे महान वैज्ञानिक का वध एक रोमन सैनिक के हाथों हुआ। आर्किमीदीज अपनी तरुणाई में उच्च अध्ययन के लिए मिस्र के सिकंदरिया विश्वविद्यालय गए थे। इसलिए प्राचीन यूनानी विज्ञान के इस महान विद्याकेंद्र के बारे में कुछ विस्तार से जानकारी दी गई है। पुस्तक के आरंभ में प्राचीन यूनानी विज्ञान के भूक्षेत्र का एक नक्शा भी दिया गया है। आशा है, विज्ञान के विद्यार्थी और अध्यापक ‘आर्किमीदीज’ के इस नए संशोधित संस्करण को प्रेरणाप्रद और उपयोगी पाएंगे।
View full details

Recommended Book Combos

Explore most popular Book Sets and Combos at Best Prices online.